img

भगवानपुर। रुड़की के भगवानपुर इलाके में पापा दवार भी बेटी से दुष्कर्म करने एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है एक पिता अपनी ही बेटी को दो साल से हवस का शिकार बना रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

minor girl

दरअसल पीड़ित बच्ची ने स्कूल के प्रधानाचार्य को आपबीती सुनाई थी जिसके बाद प्रधानाचार्य की तरफ से आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता है। ये परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कक्षा आठ में पढ़ने वाली किशोरी स्कूल पहुंची तो वह काफी डरी हुई थी।

स्कूल प्रधानाचार्य ने जब इसकी पूछी तो उसने अपनी आपबीती बतायी। प्रधानाचार्य ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरकका घटना क्रम बताया और किशोरी के पिता के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पुत्री के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दिए जाने की धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि आरोपी बीते दो साल से पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इससे पहले वह पहले पश्चिम बंगाल में नौकरी करता था।

बताया जा रहा है कि वह पत्नी को किसी न किसी बहाने से बाहर भेज देता और इसके बाद पुत्री के साथ दुष्कर्म करता था। इंस्पेक्टर भगवानपुर अमरजीत सिंह के मुताबिक मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है।