img

पाटी (चम्पावत)। उत्तराखंड के  चम्पावत जिले के पार्टी ब्लॉक में स्थित मौनकांडा के प्राथमिक स्कूल में  शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की मौत हो गई।  वहीं इस घटना में  तीन अन्य छात्र भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसे  की  खबर मिलते ही जिलाधिकारी समेत   तमाम  प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने  घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

बताया जा रहा है कि हादसे में तीसरी कक्षा के  छात्र आठ वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई वहीं  छात्र सोनी पुत्र श्याम सिंह, रिंकू पुत्र गोधन सिंह और छात्रा शगुन पुत्री श्याम सिंह घायल हो गए हैं।   हादसे की वजह शौचालय की जर्जर छत है।डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य टीम को तत्काल घायल छात्रों के उपचार के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी हादसे का स्पष्ट कारण  पता नहीं चल सका है। कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।