Omicron Variant: ओमिक्रोन के खतरे के बीच इन देशों में कोविड नियमों को किया गया सख्त

img

वर्ल्ड डेस्क. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने पूरी दुनिया की चिंताए बढ़ा दी है। ओमिक्रोन वैरिएंट कई देशों में फैल चुका है। वहीं कई देशों में कोविड नियमों को सख्त कर दिया गया है। जिससे कोविड-19 के नए वैरिएंट को फैलने से रोका जा सके। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड और भारत में कोविड नियमों का कड़ा किया जा रहा है।

वैश्विक महामारी कोरोना को अक्सर त्योहारों के मौकों पर ज्यादा फैलता हुआ देखा गया है। जिसकी वजह से कई देशों में 25 दिसंबर यानि क्रिसमस पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। नया वैरिएंट स्वास्थ्य संकट के वित्तीय बाजारों पर भी असर डालता है, जो वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए बड़ा खतरा है। यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और एशिया में ओमिक्रोन वैरिएंट तेजी से बढ़ रहा है, खासकर के अमेरिका में हालत दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं जापान में एक सैन्य अड्डे पर एक समूह में एक साथ कम से कम 180 मामलें सामने आए हैं।

न्यूजीलैंड के COVID-19 प्रतिक्रिया मंत्री क्रिस हिपकिंस ने कहा कि उनका देश जिसने दुनिया में सबसे कठिन COVID-19 प्रोटोकाल को लागू किया था, फरवरी के अंत तक अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा को फिर से खोलने देरी करने की योजना बना रहा है। वहीं भारत में, नए वैरिएंट के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए नियमों को कड़ा किया जा रहा है। देश में कई जगह पर नाईट कर्फ्यू लगाया गया है, जबकि नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नागरिकों से मास्क पहनने का आग्रह किया और संघीय सरकार से बूस्टर वैक्सीन खुराक की अनुमति देने की अपील की क्योंकि देश ने 12 राज्यों में इस प्रकार के 200 मामले दर्ज किए।

Related News