Murder: पहले एक ही परिवार के पांच लोगों को ईंट-पत्थर से कूंच कर मार डाला, फिर घर में लगा दी आग

img

प्रयागराज। यूपी की संगमनगरी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की ईंट-पत्थर से कूंच का हत्या कर दी गई। इतने से भी मन नहीं भरा तो हत्यारों ने मृतक के घर में आग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Murder in Prayagraj

हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम सहित जिले के आला अफसर मौके पर पहुंच गए है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एक गंभीर रूप से जख्मी एक पांच साल की बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव की है। यहां शुक्रवार रात को एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। मरने वालों में दंपति के साथ उनकी बेटी, बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है।

आरोपियों ने इन सभी की ईंट पत्थर से कूंच-कूंच कर हत्या की। इसके बाद घर में आग लगा दी। वहीं, आरोपियों ने एक 5 साल की बच्ची पर भी वार किया है लेकिन वह बच गयी है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि सुबह के समय जब लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे।इसके बाद उन्हें वारदात की जानकारी हुई। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं।

Related News