Mumbai Attack: 26/11 आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हुए ट्रोल, वीडियो वायरल

img

भोपाल. आज भी ’26/11 मुंबई आतंकी हमले को याद करके लोगो की रूह कांप जाती है. इसे भारत के इतिहास का सबसे भयावह आतंकी हमला माना जाता है. इस दिन को लोग कभी नहीं भूल पाएगे. इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं। उनका एक वीडियो टि्वटर पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें, साल 2008 में 26 नवंबर के दिन 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें 18 सुरक्षाकर्मी समेत 166 लोग मारे गए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह किसी किताब का जिक्र कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि मुंबई अटैक्स में कोई भी पाकिस्तानी शामिल नहीं था। उनके इस वीडियो को ट्वीट करके सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

26/11 आतंकी हमले के पीछे था पाकिस्तान

गौरतलब है कि साल 2008 में 26 नवंबर के दिन 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें 18 सुरक्षाकर्मी समेत 166 लोग मारे गए थे। पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी 26 नवंबर, 2008 को समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने गोलीबारी की थी।

Related News