मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, अस्पताल में भी परिजनों ने किया हंगामा.

img

 

पूजा तिवारी। (फाइल) - Dainik Bhaskar

पूजा तिवारी। (फाइल)

गोलमुरी थाना अंतर्गत टुइलाडूंगरी में रहने वाली पूजा तिवारी (28) की लाश सोमवार की सुबह फांसी के फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे टीएमएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर पूजा की हत्या करने का आरोप लगाया है। टीएएमच में भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। मृतका की डेढ़ साल की एक बेटी भी है।

मृतका के मायके वालों ने थाना में ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतका की छोटी बहन अर्चना तिवारी ने पूजा के पति महेश तिवारी, ससुर शत्रुघ्न तिवारी, सास और ननद पर पूजा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अर्चना ने बताया- पूजा का मायका कदमा में है। 2019 में उसकी शादी मुकेश तिवारी से हुई थी। मुकेश खुद को टाटा मोटर्स का कर्मी बताता है। उसकी बहन थोड़ी मोटी थी, जिस कारण ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था।

अर्चना ने बताया- रक्षाबंधन के मौके पर उसकी बहन मायके आई थी। रात 10 बजे वह घर वापस चली गई थी। सुबह पूजा के ससुराल वालों का फोन आया कि पूजा ने आत्महत्या कर ली है। वे लोग जब पूजा के ससुराल पहुंचे तो वह फंदे से झूलती मिली। इसके बाद फंदे से उतार टीएमएच ले आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मायके वालों ने पूजा के ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

Related News