शुक्रवार से लापता थी नाबालिग अपने घर से, मोबाइल नंबर ट्रेस कर पुलिस पहुंची शव तक; चार लड़के हिरासत में

img

भुरकुंडा (रामगढ़)2 घंटे पहले

रोते-बिलखते परिजन। - Dainik Bhaskar

रोते-बिलखते परिजन।

भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सौंदा डी जयनगर में रविवार को पुलिस ने एक बंद घर से फंदे से लटकी नाबालिग लड़की का शव बरामद किया। नाबालिग अपने घर से शुक्रवार से लापता थी। लड़की की मां के दिए आवेदन के आधार पर चार लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस लड़की के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर उसके शव तक पहुंची।

मृतका की पहचान दीपा कुमारी उर्फ चंदा कुमारी के रूप में कई गई। सौंदा डी जयनगर निवासी दीपा कुमारी शुक्रवार से घर से लापता थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद शनिवार को भुरकुंडा थाना में उसके गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए चार लड़कों पर उसे भगाने का आरोप लगाया गया।

घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके बाद पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। इसके आधार पर पुलिस जयनगर के एक बंद घर के पास पहुंची। घर का दरवाजा खोला तो लड़की का शव फंदे से लटका मिला। इधर, थाना प्रभारी अखिलेश चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी।

Related News