Mayawati ने भाजपा, सपा व कांग्रेस पर बोला हमला, सत्ता में आने के बाद भूल जाते हैं जनता से किए वादे

img

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही हैं। बसपा अध्यक्ष मायावती आए दिन विपक्षी दलों पर ट्वीटर के जरिए निशाना साध रही हैं। यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा-सपा और कांग्रेस की ओर से चुनाव रैलियों में जनता से किये जा रहे वादों पर सावालिया निशान खड़े किये हैं।

Mayawati

वादों पर सवाल (Mayawati)

शुक्रवार को बसपा अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर भाजपा-सपा और कांग्रेस के द्वारा किये जा रहे वादों पर सवाल खड़े किये हैं और इन दलों के वादों से जनता को सावधान रहने की सलाह दी है। मायावती ने कहा कि यूपी में खासकर भाजपा-सपा और कांग्रेस आदि इन दिनों प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगा रहे हैं।

मायावती (Mayawati) ने आगे ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा-सपा और कांग्रेस के लोग वादा करने के बाद सत्ता में आने के पर अधिकांश को भुला देते हैं। अभी तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे। वहीं सवाल खड़ा किया कि भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही हैं वह काम अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए।

प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा में किये जाने वाले वादों पर मायावती (Mayawati) ने बड़ा हमला बोला है। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है वह काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए जहाँ इनकी सरकारें हैं। यह भी सोचने की बात है। कांग्रेस को अपने शासित राज्यों में ध्यान देने की जरूरत है।

Kalonji Ka Tel आपके लिए बेहद फायदेमंद, जाने ले इसके अनोखे के फायदे

Malaika Arora Insta: मालदीव में एक साथ छुट्टियां मना रहे अर्जुन और मलाइका, इंस्टाग्राम स्टोरी

Vinayaka Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर करें ये छोटा सा उपाय, पूरी होगी सभी मनोकामना

Related News