केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह की मौत, 12 घायल, ये है हादसे की वजह

img

आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्किरेड्डीगुडेम में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 लोग घायल हो गए है। ये घटना गुरुवार आधी रात को गैस रिसाव की वजह से हुई।

Fire accident

घटना को लेकर एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि नाइट्रिक एसिड, मोनोमिथाइल के रिसाव से आधी रात को फैक्ट्री में भीषण आग लगी। उन्होंने बताया कि जिस समय फैक्ट्री में आग उस समय फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में अठारह लोग काम कर रहे थे। मरने वाले छह में से चार बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर अफ़सोस जताया है और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही है।

अधिकारियों को घायलों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को घटना की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Related News