मकर संक्रांति 2022: इस दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

img

धर्म डेस्क. मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर्व हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन इस बार इसको लेकर लोगों में कई मत दिखाई दे रहे हैं। कुछ इसे 14, तो कुछ 15 जनवरी को बता रहे हैं। लेकिन ब्रजभूमि पंचांग के अनुसार यहां मकर संक्रांति (Makar Sankranti) 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी। पंचांगों में सुबह 7:30 बजे से सूर्यास्त तक मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का योग है।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन सुबह से दान-पुण्य व गंगा स्नान करना फलदायी होगा। जो 15 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) मनाने की बात कह रहे हैं, वह लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ काम एेसे हैं जिन्हें इस दिन भूल से भी करने से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं कुछ काम एेसे भी हैं जो शुभ फलदायी होते हैं।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर क्या न करें

1- पक्षियों के घोंसलों के पास पतंग उड़ाने से बचें।

2- किसी भी तरह के नशे से खुद को दूर रखें। साथ ही मसालेदार भोजन का सेवन न करें।

3- मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन लहसुन, प्याज और मांस का सेवन न करें। किसी को अपशब्द कहने से बचें।

4- इस दिन सुबह बिना नहाए खाने से बचें।

5- भिखारी को खाली हाथ न भेजें। उन्हें तिल, अन्न, वस्त्र आदि दान करके विदा करें।

Related News