पेट्रोलिंग के दौरान बड़ा हादसा: भूस्खलन से सैनिक की मौत, एक सैन्य अधिकारी जख्मी

img

उत्तरकाशी। भारत-चीन सीमा पर स्थित नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग करते वक्त भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। वहीं एक सैन्य अधिकारी घायल हो गए हैं। सैनिक की मौत की पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की जान चली गई। जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है।

घटना में एक सैन्य अधिकारी भी घायल हो गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। मालूम हो कि भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन और मलबा आने के चलते उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हैं।

लोक निर्माण विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड में मंगलवार को कुल 72 मार्ग अवरुद्ध हुए, जबकि 157 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे। लोक निर्माण विभाग सभी सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Related News