कई दलों के नेताओं ने ज्वॉइन की समाजवादी पार्टी, अखिलेश ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना…

img

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में एक महीने से कम का वक्त बचा है। ऐसे में यूपी चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में आज कई दलों के नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। इस दौरान अखिलेश यादव ने सपा ज्वाइन करने वाले नेताओं का स्वागत किया और केन्द्र और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा यूपी की जनता विकास,खुशहाली चाहती है, यूपी की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है, सपा सरकार में छात्रों को लैपटॉप मिलेगा। गांव-गांव में सपा का लैपटॉप दिखाई देता है। यूपी में 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे, हमारा लैपटॉप रोजगार के काम भी आ रहा है,‘22 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे’,आईटी सेक्टर के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। 2022 में आईटी सेक्टर के लिए अखिलेश यादव ने 2022 में 22 लाख युवाओं को IT सेक्टर से जोड़ने का संकल्प लिया है।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा में हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के एक गाने से सरकार घबरा गई, आगरा,आजमगढ़,बनारस गाजीपुर में IT हब बनाएंगे,
पूर्वांचल में आईटी हब बनाया जाएगा,अधिकारी BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे, ऐसे अफसरों को चुनाव आयोग हटाए, जो सर्वे में आगे हैं उनके विधायक पीटे जा रहे। बबूल के पेड़ पर आम की उम्मीद नहीं करते।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में शनिवार को बरेली से सांसद और मंत्री रहे प्रवीण ऐरन और बरेली से मेयर रही उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन ने सपा की सदस्यता ली। बता दें, सुप्रिया ऐरन को कांग्रेस ने बरेली कैंट से उम्मीदवार घोषित किया था। सुप्रिया ऐरन कांग्रेस को छोड़कर सपा में शामिल हुईं। संडीला से पूर्व विधायक रहीं रीता सिंह भी सपा में शामिल हुईं। अखिलेश यादव ने सुप्रिया ऐरन को बरेली कैंट से सपा का उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही पूर्व MLA रीता सिंह संडीला से सपा प्रत्याशी बनाया है।

Related News