Kumaun Mahotsav 2022: बच्चे-बड़े सभी को पसंद आ रहे रेगिस्तान के ‘जहाज’

img

अल्मोड़ा। रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले ऊंट की सवारी का लुत्फ उठाना तो हर किसी को पसंद होता है। क्या आपने कभी पहाड़ों पर ऊंट की सवारी की है। अगर नहीं की है तो इन दिनों आप अल्मोड़ा के जीआईसी मैदान में ऊंट की सवारी का आनंद उठा सकते हैं। आपको बता दें कि इन दिनों जीआईसी मैदान में कुमाऊं महोत्सव की धूम मची हुई है। यह महोत्सव बीते कई सालों से जीआईसी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में आपको झूले और कई तरह के स्टॉल देखने को मिलेंगे।

Kumaun Mahotsav 2022

कुमाऊं महोत्सव में पिछली बार भी लोगों में ऊंट की सवारी का लुत्फ़ उठाया था। इस साल भी महोत्सव में दो ऊंट लाए गए हैं, जिसकी सवारी करने के लिए बच्चों से लेकर बड़े तक उत्साहित।रहते हैं। लोग इनकी सवारी करते हुए फोटो और सेल्फी भी ले रहे हैं। ऊंट की सवारी करने के लिए आपको 50 रुपये का टिकट लेना होगा।

स्थानीय निवासी दीपक रौतेला का कहना है कि ऊंट की सवारी करने के लिए लोग रेगिस्तान या फिर राजस्थान जाते हैं। ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें जीआईसी मैदान में ऊंट की सवारी करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कुमाऊं महोत्सव कराने वाले लोगों का वह आभार जताया है। ऊंट के मालिक साकिब ने बताया कि पिछली बार भी वह इस महोत्सव में वे ऊंट लेकर आए थे और इस साल भी दो ऊंट लाए हैं।

Related News