15 नवंबर को उत्तराखंड के इस जिले का दौरा करेंगे JP नड्डा, तैयारियों में जुटे पार्टी कार्यकर्ता

img

उत्तराखंड॥ प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी मिशन-2022 में लग गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 15 नवंबर को अल्मोड़ा दौरे पर आ रहे हैं, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है।

आज बीजेपी दफ्तर में हुई मीटिंग में जिले के सभी विधानसभाओं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी गई है। वहीं, नड्डा के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं।

मीटिंग में पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ने कहा जेपी नड्डा अपने अल्मोड़ा प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमो में शिरकत करेंगे। इस दौरान वो खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाले प्लोयर्स को भी सम्मानित करेंगे। बीजेपी जनता की परेशानियां सुनने और जनता के बीच रहने वाली पार्टी है।

वहीं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इस कार्यक्रम से ही भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगी।

Related News