नए वेरिएंट के बीच भारत को मिली बड़ी सफलता, भारत में 50 फीसदी वयस्क आबादी को लगी कोरोना वैक्सीन

img

भारत की 50 प्रतिशत से अधिक योग्य वयस्क आबादी का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा हो चूका इसे लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद खुश हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को टीकाकरण में मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा, “टीकाकरण की इस गति को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया है।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कोरोना वैक्सीनेशन के बारे नें जानकारी देते हुए बताया था कि भारत की 50 प्रतिशत से अधिक योग्य वयस्क आबादी का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा हो चूका है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश में अबतक कुल 127.61 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया पर लिखा था, बधाई हो भारत। यह बहुत गर्व का क्षण है क्योंकि 50% से अधिक योग्य आबादी को अब पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। हम एक साथ COVID-19 के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे,”। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, भारत में अबतक 84.8% से अधिक वयस्क आबादी को पहली खुराक दी गई है।

Related News