फिरोजाबाद में सपा का गणित बागी जुटे बिगाड़ने में, मनाने में जुटे प्रत्याशी

img

फिरोजाबाद में सपा का गणित बागी जुटे बिगाड़ने में, मनाने में जुटे प्रत्याशी

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में सपा का गणित बागी बिगाड़ने में जुटे हैं। प्रत्याशी ऐसे लोगों को मनाने में जुटे हैं। प्रत्याशियों के लिए कहीं खुशी तो कहीं गम जैक्से हालात हैं। सिरसागंज, जसराना और फिरोजाबाद में बागियों ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है तो वहीं कुछ लोग बागियों को मनाने में जुटे हैं।

जिले की इस विधानसभा से सपा ने इंजीनियर सचिन यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व सपा ने ता शिवप्रताप यादव ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह जगह—जगह जाकर लोगों से अपने साथ हुए अन्याय की दास्तां सुना रहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी का कहना है कि उनका कहीं कोई विरोध नहीं है। जिन्हें टिकट नहीं मिला केवल वही विरोध कर रहे हैं। सिरसागंज में भी पूर्व विधायक हरिओम यादव और उनके समर्थक बागी होकर भाजपा में शामिल हो गण्ए हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी सर्वेश यादव को हराने के लिए मोर्चेबंदी शुरू कर दी है।

फिरोजाबाद में भी कहीं खुशी और कहीं गम जैसे हालात हो गए हैं। यहां सपा से बगावत करने वाले पूर्व विधायक अजीम भाई और उनके समर्थकों ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अजीम भाई बीएसपी से टिकट पर सपा के सामने डटे हैं। इससे सपा प्रत्याशी सैफुर्रहमान की चिंता बढ़ी हुई है। यहां अच्छी बात यह है कि पूर्व विधायक खालिद नसीर जिन्हें सपा ने टिकट नहीं दिया था और वह बागी हो रहे थे। आखिर अंत में उन्होंने सपा प्रत्याशी के समर्थन का ऐलान कर दिया है।

Related News