अगर आपके हाथ में है ये लकीर, तो आपको कभी नही ये बीमारी

img

हर व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जानने को लेकर उत्सुक रहता है. हस्त रेखा ज्ञान, विज्ञान की एक प्राचीन शाखा है. जो हाथों की रेखाओं के आधार पर व्यक्ति के चरित्र एवं उसके भविष्य का आंकलन करती हैं. हाथों की रखाएं आपके शुभ और अशुभ भाग्य के बारे में बताती हैं.

हृदय रेखा विज्ञान में त्रिभुज को बहुत प्रभावकारी माना गया है। यह जिस पर्वत या रेखा पर बनता है उसके प्रभाव में बढ़ोतरी कर देता है। हालांकि इसका प्रभाव कैसा और किस तरह का होगा इस बात पर भी निर्भर करता है कि कैसे और कहां बना है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि आयु रेखा पर त्रिभुज हो तो यह व्यक्ति को दीर्घायु होता है। मस्तिष्क रेखा पर त्रिभुज व्यक्ति को उच्च शिक्षा और तेज बुद्धि देता है।

स्वास्थ्य रेखा पर त्रिभुज होने पर व्यक्ति श्रेष्ठ स्वास्थ्य पाता है। ऐसे व्यक्ति को गंभीर बीमारी नहीं होती। सूर्य रेखा पर त्रिभुज होने से जातक देश-विदेश में ख्याति को पाता है। हस्तरेखा में केवल त्रिभुज ही नहीं बल्कि इसके अंदर बने चिह्न भी प्रभाव छोड़ते हैं। यदि त्रिभुज के अंदर कोई क्रॉस का चिन्ह है तो ऐसा व्यक्ति दूसरों को दुख देना वाला होता है। यदि त्रिभुज के मध्य में क्रॉस हो तो व्यक्ति नेत्रहीन होता है। त्रिभुज के अंदर तारे का चिन्ह होने पर व्यक्ति प्रेम में विफल और बदनाम करता है।

Related News