IAS-PCS Transfer: धामी सरकार ने 13 IAS और 10 PCS अफसरों को किया इधर से उधर

img

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। यहां 13 IAS अफसरों और 10 PCS अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इनमें कई अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है तो कईयों के विभाग बदले गए हैं।

इन अफसरों के विभाग बदले गए

ट्रांसफर सूची पर गौर करें तो IAS आनंद वर्धन से अपर मुख्य सचिव, राजस्व का प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं IAS शैलेश बगोली को भी सचिव कृषि और कृषक कल्याण के पद से हटा दिया गया है। उनेक स्थान पर बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव कृषि एवं कृषि कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। सचिन कुर्वे को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता से हटाकर सचिव राजस्व विभाग बना दिया गया है। IAS बृजेश पाठक को उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के पद से हटाकर सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है।

मनीष बिष्ट बने ऊधम सिंह नगर के SDM

स्थांनतरित किये गए PCS अफसरों की बात करें तो मनीष बिष्ट को एसडीएम चंपावत के पद से ट्रांसफर किया गया है। उन्हें ऊधम सिंह नगर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं अरविंद कुमार पांडे को सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं देहरादून जिलाधिकारी सोनीका अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ ही मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी सचिव प्रभारी शहरी विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related News