‘पुष्पा द राइज’ का रिलीज हुआ हिंदी ट्रेलर, स्थानीय लड़की के किरदार में नजर आई रश्मिका मंदाना

img

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में तेलुगु सिनेमा के जबरदस्त एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड रोल्स में नजर आ रही हैं।

फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज की जा रही है। फिल्म का हिंदी ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया, अजय देवगन ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। पुष्पा फिल्म दो भागों में आएगी। पहला भाग पुष्पा पार्ट-1 द राइज 17 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। कहानी चंदन की लकड़ी की तस्करी की पृष्ठभूमि पर लिखी गयी है और आंध्र प्रदेश के सेशाचलम के जंगलों में स्थापित की गयी है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्थानीय लकड़हारा पुष्पा राज के किरदार हैं, वही रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्थानीय लड़की के रोल में है जो तस्करी और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जंग छेड़े हुए है। अपनी कुल्हाड़ी से पुष्पा भ्रष्टाचार की गर्दन भी काट रहा है। जिससे पुष्पा को प्यार हो जाता है।

बता दे रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पहली बार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ काम कर रही हैं। रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिंदी दर्शकों के बीच भी पहुंचेगी। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का मुकाबला हॉलीवुड फिल्म स्पाइडरमैन लो वे होम से होगा, जो अंग्रेजी के अलावा हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज की जा रही है।

Related News