हरीश रावत ने BJP पर साधा निशाना, कहा-विधायकों की खरीद फरोख्त हुई

img

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ एजेंटों ने महाराष्ट्र में उद्धव सरकार को गिराने की साजिश रची। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश उसके इस कुचक्र को समझ रहा है।

HARISH RAWAT

बता दें कि महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और विधायकों के बागी होने के मामले में उत्तराखंड कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने विधायकों को सौ-सौ करोड़ रुपये देकर खरीद लिया है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र से आ रहीं खबरें भारतीय राजनीति को शर्मसार करने वाली हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं के बल पर विपक्षी नेताओं को धमकाने का काम कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। उन्होंने कहा सबको समझ आ रहा है कि महारष्ट्र का राजनीतिक घटनाक्रम किसके इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ एजेंटों ने महाराष्ट्र में उद्धव सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा है और आने वाले दिनों में उनका भी पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन के साथ खड़ी है।

Related News