गोदियाल और हरदा ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, कहा- तानाशाही सहन नहीं की जाएगी

img

आने वाले 10 नवंबर (बुधवार) को कांग्रेस पार्टी हल्द्वानी से विजय संकल्प शंखनाद कार्यक्रम की शुरूवात करने जा रही थी। जिसमें यशपाल और उनके बेटे संजीव आर्य के स्वागत अभिनन्दन का प्रोग्राम रखा गया था।

congress leader harish rawat

तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इस कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री का प्रोग्राम रख दिया। जिसके बाद प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रोग्राम के चलते कांग्रेस के प्रोग्राम को स्थगित करने को कहा। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने इस पूरे घटनाक्रम को तानाशाही करार दिया है। गोदियाल ने कहा कि इसके विरोध में कल एक घंटे का उपवास रखा जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस तरह के टकराव से बचना चाहिए। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की तानाशाही को सहन नहीं करेंगे। ऐसे में अब हल्द्वानी में विजय संकल्प शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन 11 नवंबर को किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक हफ्ते पहले ही सूचना हासिल हुई कि सरकार गैरसैंण में दो दिवसीय सत्र आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि आज से ठीक नौ या दस माह पहले गैरसैंण में सत्र आयोजित हुआ था। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया, मगर सरकार को यह बताना चाहिए कि प्रदेश के मुख्य सचिव, अनुभाग अधिकारी, अपर सचिव और सीएम ने वहां कितनी रातें बिताई।

 

Related News