हर घर तिरंगा अभियान: प्रभात फेरी में शामिल हुए CM धामी, लोगों से की घरों में तिरंगा लगाने की अपील

img

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के गांधी पार्क में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान व प्रभात फेरी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। कार्यक्रम और प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, डीजीपी अशोक कुमार, मंत्री धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रभाव फेरी से प्रदेश भर में देशभक्ति का संदेश जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वर्ष आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये समय हमारे वीरों को याद करने का समय है। भारत आज दुनिया में एक सशक्त देश बनकर उभरा है और आने वाले 25 वर्षों में भारत का एक नव निर्माण करेंगे। धामी ने कहा कि प्रदेश के कम से कम 20 लाख घरों में तिरंगा लगाए जाने का लक्ष्य है। इस अभियान में राज्य के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए। यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है बल्कि हर देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूत करेगा। हमें तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहां भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं उसको करते हुए भी भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे।

Related News