Google Map New Update: अब टोल टैक्स की भी जानकारी देगा गूगल मैप

img

नई दिल्ली। अगर आप भी कही जाते समय गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं तो यह खबर आपके कमा की है। गूगल मैप पर अब आपको टोल की कीमतों की भी जानकारी मिलेगी। जी हां गूगल मैप्स ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसमें यूजर्स को ये सुविधा दी गई है।

Google Map

नए अपडेट के बाद गूगल मैप्स के यूजर्स को अब किसी टोल पर लगने वाले शुल्क के बारे में जानकारी आसानी से मिल जाएगी। Google Maps का ये नया अपडेट फिलहाल iOS के लिए आया है। नया अपडेट एपल सिरी को भी सपोर्ट करेगा यानी एपल सिरी की सहायता से भी आप नेविगेशन का प्रयोग कर सकेंगे।

इस अपडेट की जानकारी देते हुए गूगल ने कहा है कि गूगल मैप के भारत, इंडोनेशिया, जापान और अमेरिका के यूजर्स को किसी ट्रिप पर जाने से पहले ही टोल टैक्स के बारे में जानकारी मिल जाएगी। हालांकि ये अपडेट कुछ ही यूजर्स के लिए जारी किया गया है लेकिन इस महीने के आखिर तक इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। वहीं अन्य देशों में भी ये फीचर इस साल के अंत तक आ जायेगा।

नए अपडेट के बाद गूगल मैप्स यूजर्स के रास्ते में पड़ने वाले टोल और उसकी कीमत के साथ पेमेंट मोड तक की जानकारी मुहैया कराएगा। नया फीचर लगभग 2,000 टोल रोड के लिए उपलब्ध है। बता दें कि गूगल मैप्स यूजर्स को पहले से ही बिना टोल वाले रास्ते के बारे में जानकारी दे रहा है।

नए अपडेट के बाद Apple Watch में गूगल मैप्स के प्रयोग का तरीका बदल जाएगा। अब एपल वॉच में ऑटोमेटिक नेविगेशन देखने को मिलेगा। यूजर्स अब एपल वॉच में “Take me home” शॉर्टकट स्क्रीन भी एड कर सकेंगे जिसका इस्तेमाल बाद में डायरेक्ट किया जा सकेगा।

Related News