केदारनाथ धाम पहुंचे पूर्व सीएम को करना पड़ा विरोध का सामना, नहीं करने दिया गया दर्शन

img

देहरादून। बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को तीर्थ पुरोहितों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस विरोध की वजह से उन्हें बिना बाबा के दर्शन के वापस आना पड़ा। वहीं, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बीच बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।

kedarnath

श्री केदारनाथ धाम में मंगलवार को बाबा के दर्शन करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का तीर्थ पुरोहितों ने लगभग दो घंटे विरोध किया और काले झंडे दिखाए। इस दौरान उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। हालांकि कुछ समय बाद पूर्व सीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी दर्शन करने गए थे कर उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा था।

बावजूद इसके भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने तीर्थ पुरोहितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है और जल्द ही उनकी मांगों का निस्तारण किया जायेगा। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें बाबा के दर्शन करने की इजाजत दे दी।

Related News