अफगनिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी भ्रष्ट लोगों की लिस्ट में, पहले नंबर पर इस देश के राष्ट्रपति

img

वर्ल्ड डेस्क। आर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) ने साल 2021 के सबसे भ्रष्ट लोगों की सूची जारी की है। जिसमें अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी को भी सबसे भ्रष्ट लोगों की सूची में शामिल किया गया है। बता दें, OCCRP एक गैर-लाभकारी रिपोर्टिंग प्लेटफार्म है।

OCCRP की रिपोर्ट के मुताबिक, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंको भ्रष्ट लोगों की सूची में पहले स्थान पर हैं। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद, तुर्की के राष्ट्रपति रेसिप तैयप एर्दोगन और पूर्व आस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज भी भ्रष्ट लोगों की लिस्ट में शामिल हैं।

OCCRP की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी निश्चित रूप से एक पुरस्कार के भी हकदार हैं। वह अपने भ्रष्टाचार और अपनी घोर अक्षमता दोनों में सांस ले रहे थे। उन्होंने अफगानिस्तान में बुरे हालातों के दौरान अपने लोगों का साथ छोड़ दिया था।

Related News