रिलेशनशिप को हेल्दी और लंबे समय तक चलाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

img

वर्तमान समय में अगर सबसे जल्दी और तेजी से कोई चीज खराब हो रही हैं तो वह है रिलेशनशिप। आज रिश्ता जितनी जल्दी बनता है उतनी ही जल्दी टूट भी जाता है। प्यार को लंबे समय तक बरकरार रखना आसान नहीं होता है। इसके लिए दोनों तरफ से हमेशा कुछ बातों का धायण रखा जरूरी होता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप अपने रिलेशनशिप को लंबे समय तक चला सकते हैं।

relationship tips

सकारात्मक बातें याद रखें

रिश्ते जब अपने होते हैं, दिल के काफी करीब होते हैं तो जाहिर सी बात है कि उम्मीदें भी बहुत बढ़ जाती हैं। एक दूसरे की छोटी से बातों का बुरा भी जल्दी मानते हैं और झगड़े भी होते हैं लेकिन हमें हमेशा अपने रिश्ते में सकारात्मक बातों पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने चाहते हैं तो पार्टनर की अच्छी बातों को याद रखें न कि उसकी बुरी बातों को।

पार्टनर को गले लगाएं

इंटिमेसी रिलेशन का सबसे अहम हिस्सा होता है। जब भी आप अपने पार्टनर से मिले उसे थोड़ी देर के लिए गले जरूर लगाएं। प्यार भरा 20 सेकेंड का एक हग ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज करने के लिए अच्छा विकल्प है। कहते हैं कि ये जादू की झप्पी तनाव को भी कम करने में मददगार होती है। ऐसा करने से रिलेशनशिप और मजबूत होता है।

जल्दी माफी मांगें

कपल्स के रिश्ते भले ही प्यार, विश्वास, अपनेपन और इंटिमेसी से भरे होते हैं लेकिन झगड़ने के बाद तुरंत माफी भी मांग लेनी चाहिए। छोटी-छोटी बात पर बातचीत बंद कर देना, अपने मन की बात बताये बिना रोते रहना या सिर्फ नेगेटिव ही सोचना किसी भी रिश्ते को खराब कर देने के लिए काफी होता है। ऐसे में जब भी झगड़ा हो तुरंत सॉरी बोल देना चाहिए।

Related News