कोहरे की वजह से सीमा पर भटका भारतीय सेना का जवान, पाक आर्मी ने पकड़ा; जानें फिर क्या किया

img

पंजाब में अबोहर सरहद के समीप एक अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आई। यहां पर भारतीय सेना का एक जवान सर्च ऑपरेशन के दौरान रास्‍ता भटक गया।

indian jawan

जवान धुंध के चलते पाक‍िस्‍तान की सरहद में चला गया। इस पर पाक‍िस्‍तानी रेंजर्स ने भारतीय फौज के जवान को पकड़ ल‍िया। उधर, बीएसफ जवान के लापता होने पर बवाल मच गया। कुछ देर पता चला क‍ि जवान पाक सरहद में चल गया है। इस पर दोनों तरफ से फ्लैग बैठक हुई। इसमें जवान को छोड़ने पर बात बन गई।

एक रिपोर्ट के अनुसार अबोहर सरहद पर बुर्जी क्रॉस करने के कारण भारतीय सेना का जवान गलती से पाक‍िस्‍तान की सरहद में दाख‍िल हो गया। इसकी खबर पाक‍िस्‍तान आर्मी को लगी। इस पर पाक‍िस्‍तान सरहद पर न‍िगरानी कर रहे पाक‍ रेंजर्स ने भारतीय जवान को पकड़ ल‍िया। इसके बाद उससे कड़ी पूछताछ की। भारतीय जवान की मीस‍िंग के बाद दोनों ओर से बैठक बुलाई गई। इसके बाद भारतीय बहादुर को छोड़ द‍िया गया।

आर्मी की तरफ से बताया गया क‍ि जवान सरहद पर गश्‍त कर रहा था। इस दौरान कोहरे के चलते वह रास्‍ता भटक गया। इसके बाद वह पाक‍िस्‍तान की बॉर्डर में चल गया। हालांक‍ि बाद में पाक रेंजर्स की तरफ से जवान को छोड़ दिया।

Related News