Drug found in cold drinks, accused of rape, jailed | कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली दवा मिला दुष्कर्म के आरोपी को जेल

img

जमशेदपुर17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • आजादनगर: पीड़िता का वीडियो किया वायरल

आजादनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला से कोल्ड ड्रिंग्स में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मन्नत अपार्टमेंट निवासी मो शब्बीर को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। 17 अगस्त को महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

महिला का आरोप था कि वह भी मन्नत अपार्टमेंट में रहती थी। अप्रैल 2020 में आरोपी ने नशीली दवा मिला उसके साथ दुष्कर्म किया था। अश्लील वीडियो भी बना लिया था। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शोषण किया। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने घर बदल लिया था। बाद में आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था।

खबरें और भी हैं…
Related News