Diwali Gift: दोगुनी हुई दिवाली की खुशियां, राज्य कर्मचारियों को सरकार से दी बड़ी सौगात

img

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दिवाली के उपलक्ष्य में प्रदेश के 40 हजार निगम कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है। मंगलवार को सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।प्रदेश के 1.60 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बोनस  पहले ही मिल चुका है। सरकार द्वारा दिए जा रहे दिवाली बोनस का लाभ अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, वर्कचार्ज कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों के कर्मचारियों और कैजुअल या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी प्राप्त होगा।

BONUS

समूह ग व घ के कर्मचारियों और समूह ख के समस्त कर्मचारियों, जिनका वेतन 4800 तक है, को अधिकतम 7000 रुपये तक तदर्थ बोनस का फायदा दिया गया है। वहीं पिछले तीन साल या इससे अधिक वर्ष में हर साल कम से कम 240 कार्य दिवस वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये बोनस के तौर पर दिए जायेंगे। सरकार के इस फैसले से 1.60 लाख राज्य कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वहीं सरकारी खजाने पर 130 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा

ऊर्जा निगम कर्मचारियों भी मिला बोनस

पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने निगम कर्मचारियों को दीपावली का बोनस का दिया गया। निगम के इस फैसले से लगभग 550 से अधिक कर्मचारियों को दीपावली बोनस का लाभ मिलेगा।

Related News