बर्खास्त हरक सिंह रावत ज्वाइन कर ली कांग्रेस, बोले-बिना शर्त यहां आया हूं

img

देहरादून। Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा हैं। ऐसे में सभी दल प्रत्याशियों के मंथन में जुटी हैं। इसी बीच भाजपा से बर्खास्त हरक सिंह रावत ने कांग्रेस में शामिल हो गए है। उन्होंने कांग्रेस के वार रूम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी भी मौजूद रहे। हरक के साथ ही उनकी पुत्र वधू ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है।

हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरक सिंह ने कहा कि 20 साल तक कांग्रेस के लिए संघर्ष किया है। एक बार फिर कांग्रेस को मजबूत करने में हम लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए कोई शर्त नहीं रखी है। बिना शर्त शामिल हुआ। टिकट की बातों से भी इनकार किया। कहा कि यहां एक ही शर्त है, भाजपा को हराना।

Related News