Dhanush Aishwaryaa Split: सुपरस्टार धनुष ने पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने का लिया फैसला, कही ये बड़ी चौंकाने वाली बात

img

डेस्क. सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद एवं फेमस साउथ अभिनेता धनुष (Dhanush) ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या (Aishwaryaa R Dhanush) से अलग होने का ऐलान किया है। धनुष और ऐश्वर्या ने 18 साल के रिश्ते को तोड़ दिया है। अब अलग होने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खुद धनुष ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। धनुष का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

हम जहां खड़े हैं रास्ते अलग-अलग हैं- धनुष

सोशल मीडिया पर धनुष ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। धनुष ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, ’18 साल का साथ एक दोस्त की तरह, एक कपल की तरह और माता-पिता की तरह, एक दूसरे के शुभचिंतक, इस सफर ने ग्रोथ किया, समझा, एडजस्ट किया, अडॉप्ट किया। आज हम वहां खड़े हैं जहां से हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं।

धनुष ने आगे लिखा है, ‘ऐश्वर्या और मैंने अलग होने के फैसला किया है, हमें वक्त लगा ये समझने में कि अलग-अलग हम बेहतर हैं। हमारे फैसले की इज्जत करिए और हमें हमारी निजता दीजिए इससे डील करने में।’ बता दें कि ऐश्वर्या, सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं और धनुष- ऐश्वर्या की शादी साल 2014 में हुई थी।

Related News