National Voters Day पर बोले PM Modi-देश के युवाओं से बहुत उम्मीदें, लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूरी…

img

नई दिल्ली. देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव को लेकर अगले महीने से मतदान भी शुरु होने वाला है। ऐसे में देश और राज्यों की सरकार बनाने में सबसे अहम भूमिका वोटर्स की होती है। देशभर में 25 जनवरी यानि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने की सबसे बड़ी वजह वोटर्स को जागरूक करना है। इसके अलावा निर्वाचन आयोगका मुख्य उद्देश्य था कि देश में जिनकी उम्र 1 जनवरी को 18 वर्ष हो चुकी है उन्हें वोट देने का अधिकार दिया जाए।

National Voters Day

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भाजपा के सभी बूथ एवं पन्ना प्रमुखों से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पन्ना समिति के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी BJP कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मतदाता दिवस पर पीएम मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की है।

पीएम मोदी ने कहा मतदान कराने में पन्ना प्रमुखों की भूमिका बेहद अहम है। देश के युवाओं से बहुत उम्मीदें हैं, लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूरी है। EVM की मदद से कुछ घंटों में नतीजे आ जाते हैं। आज महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। चुनाव आयोग ने सार्थकता साबित की है। एक नागरिक के तौर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक रहें। (National Voters Day)

साल 2011 में हुई थी राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) की शुरूआत

देशभर में 25 जनवरी यानि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। देश और प्रदेश की सरकार बनाने में सबसे अहम भूमिका वोटर्स की होती है। यहां जनता का सबसे बड़ा अधिकार होता है। चुनाव आयोग के 61वें स्थापना दिवस पर 25 जनवरी 2011 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) का शुभारंभ किया था।

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली समेत इन राज्यों में अगले 2-3 दिन पड़ेगी भीषण ठंड

Related News