रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुश्मन देश को ललकारा, कहा- अगर ऐसा हुआ तो हम जंग के लिए तैयार

img

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को कड़ा संदेश देते हुए आज कहा कि भारत युद्ध पर भरोसा नहीं करता मगर यदि मजबूर किया गया तो हम लड़ने के लिए तैयार हैं।

Rajnath Singh

तवांग सेक्टर में भारत-चीन फौजियों के बीच हाथा पाई के बाद पूर्वोत्तर की पहली यात्रा पर पहुंचे रक्षा मंत्री ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में सियोम ब्रिज और 27 अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। यह सभी परियोजनाएं सात सीमावर्ती प्रदेशों, केंद्र शासित राज्यों में 724 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई हैं।

बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं रक्षा तैयारियों राशन, सैन्य उपकरण और अन्य सहायता प्रदान करने में अत्यधिक सहायता प्रदान करेंगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूत और आत्मनिर्भर ‘नए भारत’ का निर्माण करना लाजिमी है। हाल ही में पीएम मोदी ने उस संकल्प की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित किया, जब उन्होंने कहा कि ‘यह युद्ध का युग नहीं है।’

हिंदुस्तान हमेशा जंग के खिलाफ रहा है, क्योंकि हम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ में यकीन करते हैं। हम युद्ध में भरोसा नहीं रखते मगर यदि हम पर युद्ध थोपा गया तो हम लड़ेंगे। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि देश की सरहदें सभी खतरों से सुरक्षित रहें।

Related News