Defense Minister ने जवानों संग मनाया दशहरा, की ‘शस्त्र पूजा’, देश भक्ति गीतों से गूंजा पहाड़

img

उत्‍तराखंड। आज देश भर में व‍िजयदशमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ‘बुराई पर अच्‍छाई की जीत’ के प्रतीक इस पर्व के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री (Defense Minister) राजनाथ स‍िंह ने उत्‍तराखंड के चमोली में पहुंचकर जवानों के साथ शस्‍त्र पूजा की और मंत्रोच्‍चारण के साथ शस्‍त्र को टीका लगाकर फूल माला चढ़ाया। रक्षामंत्री (Defense Minister) के औली मिलिट्री स्टेशन पर जवानों के साथ मौजूद होने पर पूरा स्‍टेशन देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। जवानों ने रक्षा मंत्री के सामने देशभक्‍त‍ि के गीत ‘ऐ वतन तेरे लिए’ की बेहतरीन प्रस्तुति दी। ।

मालूम हो कि रक्षामंत्री (Defense Minister) राजनाथ सिंह इस समय उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार शाम को देहरादून में सैनिकों के साथ ‘बड़ा खाना’ खाया। इसके बाद वे औली पहुंचे और जवानों के साथ दशहरा मनाकर बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फैजाबाद छावनी का नाम बदलकर अयोध्या छावनी करने की भी अनुमति दे दी है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जा रहा है कि दशहरा समारोह से पहले इस छावनी का नाम बदला गया है।

बता दें कि दशहरा एक ऐसा पर्व है जिसे देवी दुर्गा और भगवान श्रीराम से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस से लगातार नौ दिनों तक युद्ध करके दशहरे के दिन ही उसे पराजित किया था और उसका वध कर लोगों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। यही वजह है कि नवरात्रि के नौ दिनों के बाद दसवें दिन को नौ शक्ति के विजय-दिवस के रूप में विजयदशमी के नाम से मनाया जाता है। (Defense Minister)

हिन्दू धर्म में कहा गया है कि विजयदशमी के दिन जो भी काम किया जाता है, उसमें विजय यानी सफलता जरूर प्राप्त होती है। इसी मान्यता के कारण ही व्यापारी इस दिन नए व्यापार या प्रतिष्ठान का उद्घाटन करते हैं।(Defense Minister)

Uttarakhand में बार-बार हो रहे हिमस्खलन, कहीं बड़े खतरे का संकेत तो नहीं, क्या कहते हैं वैज्ञानिक

शिक्षक ने छात्राओं के साथ की छेड़छाड़, विभाग ने किया सस्पेंड, बैठाई जांच

Related News