CRIME: पांच सितारा होटल में महिला हाउस कीपिंग के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म

img

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित एक पांच सितारा होटल में महिला कर्मचारी के साथ बाथरूम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म का आरोपी किशोर अपने माता-पिता के साथ इस होटल में ठहरा था जबकि पीड़ित महिला होटल में हाउस कीपिंग का काम करती है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया है। आज उसे जुवेनाइल जस्टस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

RAPE

बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे हुई थी। राजपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक महिला हाउस कीपिंग की नौकरी करती है। महिला का पति भी इस होटल में नौकरी करता है। शुक्रवार की सुबह महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्ज के लिए लगाया था तभी वहां एक लड़का आया और महिला को हाय बोला। इस पर महिला ने कहा कि वे मेहमानों से बात नहीं करते हैं और अगर आपको कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात कीजिये।

आरोप है कि लड़के ने इस बीच बाथरूम का दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला ने काफी शोर मचाया, लेकिन दरवाजा बंद होने की वजह से आवाज बाहर नहीं आई। बाद में जब महिला बाहर आई तब उसने सभी को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी किशोर अपने छत्तीसगढ़ से देहरादून आया है और अपने माता -पिता के साथ इस होटल में ठहरा है। एसओ राजपुर मोहन सिंह के मुताबिक लड़के की उम्र महज 15 साल है लेकिन कद-काठी में वह काफी मजबूत है। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत सही नहीं रहती है।

Related News