COVID-19: कोरोना ने धारण किया रौद्र रूप, 24 घंटे में आये इतने मामले, 39 की गई जान

img

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी टेंशन बढ़ा दी है। गुरुवार यानी आज स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 24 घंटों में कोरोना के 3303 मामले दर्ज किये गए हैं और 39 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। हालांकि, इस दौरान 2,563 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर भी आये। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,980 हो गई जो कि आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है।

COVID-19

छह फरवरी के बाद दिल्ली में सबसे अधिक मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,367 नए मामले देखने को मिले । वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 4800 से अधिक हो गई है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 1,367 नए मामले सामने आये जो 6 फरवरी के बाद सबसे अधिक हैं।

महाराष्ट्र में दर्ज किये गए 86 मामले

इधर, महाराष्ट्र में भी पिछले 24 घंटे में कोरोना के 186 मामले दर्ज किये गए लेकिन किसी की भी मौत नहीं हुई। इसी के साथ राज्य में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 78,77,264 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 1,47,838 पर स्थिर है। मुंबई की बात करें तो यहां कोविड मामलों में उछाल देखा गया है जो कि 27 फरवरी के बाद एक दिन में सबसे अधिक है। आज मुंबई के 112 नए मामले सामने आये।

Related News