कपूर खानदान पर कोरोना का प्रकोप, अपने बर्थडे के दिन अंशुला मिलीं कोरोना पॉजिटिव

img

मुंबई। बॉलीवुड की बड़ी हस्ती कपूर खानदान पर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोरोना संक्रमित होने के बाद पूरा कपूर खानदान इसकी चपेट में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। ये सभी घर पर क्वारंटाइन पर हैं।

अर्जुन पहले भी हुए कोविड का शिकार

अर्जुन कपूर कोविड का शिकार हो चुके हैं। वह पिछले साल सितंबर में कोविड पॉजिटिव हुए थे। उस वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट करके इसकी जानकारी दी थी। पिछली बार भी अर्जुन ने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया था। अब खबर ये आ रही है कि अर्जुन के घर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

बर्थडे के दिन अंशुला कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि अंशुला का आज बर्थडे भी है और आज बर्थडे के दिन ही उनके कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई। रिया कपूर ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दे दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘हां, पूरी सावधानी रखने के बाद भी मैं कोविड पॉजिटिव हूं। लेकिन आशा है कि हम जल्द ठीक हो जाएंगे। जो लोग हमारी तबीयत को लेकर पूछ रहे हैं उनके प्यार के लिए धन्यवाद।’

Related News