कोरोना ने तोड़ा आठ महीने रिकॉर्ड, 24 घंटे में आये 3 लाख से ज्यादा केस, मरीजो कि संख्या हुई इतनी…

img

नई दिल्ली। कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। देश में गुरुवार को 3.17 लाख नए केस मिले हैं। इस दौरान 2.23 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 491 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 34,562 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले 18 जनवरी को 2.82 लाख लोग संक्रमित मिले थे।

देश में 8 महीने बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंचा है। दूसरी लहर में केस घटने के दौरान 15 मई को 3.11 लाख केस मिले थे। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 91 हजार 519 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 19.24 लाख एक्टिव केस हैं। देश में पहली बार 2 लाख से ज्यादा मरीज(2,23,990) ठीक भी हुए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल संक्रमित : 3,82,18,769
कुल रिकवरी: 3,57,97,214
कुल मौतें: 48,76,93

ओमिक्रोन का संकट: देश में 9287 संक्रमितों की पुष्टि

देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार तेज हो गयी है। देशभर में ओमिक्रोन के नौ हजार, 287 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रोन के नए मामलों में 3.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अब तक देश में ओमिक्रोन से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 28 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।

Related News