Constitution Day 2021: संविधान दिवस आज, जानें इस दिन का महत्व और इतिहास

img

New Delhi. आज, 26 दिसंबर 2021 को संविधान दिवस (Constitution Day) है। 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है क्योंकि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। हालांकि, भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।

26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था।  भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किये जाने के बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जन्म-दिवस के अवसर पर वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस (Constitution Day) के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की थी। तब से हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस (Constitution Day) मनाया जाता है।

संविधान दिवस (Constitution Day) का महत्व

संविधान दिवस (Constitution Day) के अवसर पर हमें न सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने की अहसास होता है बल्कि संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों से हमें अपना हक मिलता है और साथ ही लिखित मूल कर्तव्यों से हमें नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है।

Related News