CM Pushkar Singh Dhami पार्टी कार्यकर्ताओं को जल्द सौंपेंगे जिम्मेदारी, पर कैबिनेट विस्तार में अभी लगेगा समय

img

देहरादून। उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को विभिन्न निगमों, आयोगों और परिषदों में जिम्मेदारी सांप दी जाएगी। उन्होंने कहा, हालांकि इससे पहले संगठन से भी सलाह ली जाएगी।

CM Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री ने कहा जो भी जरूरी पद खाली हैं वहां पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की नियुक्त किया जायेगाताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। कैबिनेट में रिक्त तीन पदों को भरने के सवाल पर जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि इस पर पार्टी आलाकमान को निर्णय लेना है। जब भी उचित समय आएगा, कैबिनेट का भी विस्तार कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस संकेत के बाद अब कयास लगाया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में अभी कुछ समय लग सकता है।

उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि मंत्रि परिषद विभाग ने विभिन्न निगम, आयोग और परिषदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ ही सदस्यों के रिक्त पदों का ब्योरा जुटा लिया है। कुछ संवैधानिक पदों को छोड़कर बाकी लगभग 115 पद बीते एक साल से खाली हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से अभी यह सूची नहीं मांगी गई है, लेकिन विभाग ने एहतियातन सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related News