सीएम धामी ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को दी श्रद्धांजलि,कहा-‘उत्तराखंड के सभी शहीदों पर गर्व है’

img

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नेहरू कॉलोनी, देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने ने सैन्यधाम के लिए शहीद चित्रेश बिष्ट के आंगन की पवित्र मिट्टी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता एसएस बिष्ट एवं माता रेखा बिष्ट को शक्ति प्रदान करने की कामना की।

CM DHAMI

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट एवं उत्तराखंड के सभी शहीदों पर गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा, एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। सभी शहीद सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है। देश के लिए अपनी शहादत देने वाले वीर जवान हमेशा हमारे एवं आने वाली पीढ़ियों के स्मरण में रहेंगे।

CM DHAMI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उत्तराखण्ड में पांचवे धाम के रूप में सैन्यधाम की जो कल्पना है, सबके सहयोग से यह सैन्यधाम भव्य बनाया जायेगा। सभी शहीदों का वहां पर स्मरण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद चित्रेश बिष्ट के माता-पिता ने कठिन दौर देखा है, राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है।

Related News