थल सेनाध्यक्ष ने परिवार के साथ किया बद्रीनाथ धाम में दर्शन, चढ़ाया 102 किलो का घंटा

img

देहरादून। भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल की विशेष पूजा अर्चना की और 102 किलो का घंटा चलाया। इस दौरान थल सेनाध्यक्ष ने देश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। सिंहद्वार पर चढ़ाये गए इस घंटे की आवाज अब बद्रीनाथ धाम में चारों तरफ गूजेंगी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी भारतीय सेना के द्वारा कई बार यहां घंटा चढ़ाया जा चुका है।

Indian Army Chief General Manoj Pandey

मिली जानकारी के मुताबिक थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे सपरिवार बदरीनाथ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी भी मौजूद रहे। पूजा अर्चना के बाद बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने थल सेनाध्यक्ष से कहा कि यहां आने वाला हर भारतीय नागरिक चाहता है कि उन्हें सीमा का भी दर्शन कराए जाए। पंवार के मुताबिक बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम और गंगोत्री, यमुनोत्री आने वाले यात्रियों की इच्छा है कि उन्हें भारतीय चौकी भी देखने का मौका मिले।

समिति के उपाध्यक्ष ने थल सेना अध्यक्ष से वार्ता करते हुए कहा कि सीमावर्ती इलाकों में अगर आम जनमानस का आवागमन होगा तो इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा और व्यापार की संभावनाओं में इजाफा होगा। गौरतलब है पूर्व में बीजेपी विधायक महेंद्र भट्ट ने भी सीमावर्ती इलाकों को सीमा दर्शन नाम से यात्रा चलाने की भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार से मांग की थी।

Related News