Chardham: मानसून की दस्तक के साथ धीमी हुई केदार नाथ यात्रा, तीर्थयात्रियों की संख्या में आई कमी

img

रुद्रप्रयाग/चमोली। उत्तराखंड में एक दो दिन में मानसून के दस्तक देने की खबर है। ऐसे में केदारनाथ यात्रा की रफ्तार धीमी हो गई है। यहां बीते एक सप्ताह से हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ रही है। साथ ही बाजारों, पैदल मार्ग व केदारपुरी में भी यात्रियों का दबाव कम होने लगा है। वहीं, सोनप्रयाग से भी सुबह से दोपहर तक यात्रियों की धाम रवानगी में कमी आई है।

KEDARNATH DHAM

बता दें कि बीते 6 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा इस साल नए आयाम स्थापित कर रही है। कपाटोद्घाटन पर जहां धाम में रिकार्ड 23,512 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, वहीं यात्रा के शुरुआती छह दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया था। बता दें कि मई के 26 दिनों में जहां 4,35,203 श्रद्धालु धाम पहुंचे, वहीं जून के 19 दिनों में 3,11,547 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

बीते 13 जून से धाम में रोजाना दर्शनार्थियों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो 1-12 जून तक 2,17,803 यात्री केदारनाथ पहुंचे थे, वहीं 13 से 19 जून तक सात दिनों में 93,744 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ का कहना है कि मानसून की दस्तक के साथ ही केदारनाथ में यात्रियों की संख्या में भी कमी आने लगी है। इधर गत सोमवार से हो रही बर्फबारी के चलते प्रशासन ने हेमकुंड साहिब की यात्रा भी अस्थायी तौर और रोक दी थी जो आज मौसम के साफ होते ही शुरू कर दी गई।

जून में श्रद्धालुओं की संख्या

दिन       संख्या
13        19588
14        19305
15        13230
16        12228
17        10210
18          9424
19          9759

Related News