महंगी हुई चारधाम और हेमकुंड यात्रा, STA ने 27 फीसदी तक का किया इजाफा

img

देहरादून। चारधाम और हेमकुंड यात्रा अब महंगी हो गई है। इस मार्ग पर चलने वाली विशेष और अस्थायी परमिट पर चलने वाली बसों के किराये में भी इजाफा हो गया है। इसमें एसटीए ने 27 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। ये किराया दो श्रेणियों में बढ़ाया गया है। पहली श्रेणी में 20 से 30 सीट तक के वाहनों को रखा है। जबकि दूसरी श्रेणी में 31 से 45 सीट के वाहन हैं।

Chardham and Hemkund Yatra

एसटीए की नई दरों के मुताबिक 20 सीट तक की गाड़ी में 55 रूपये से बढ़ाकर 70 रुपये प्रतिकिमी, 21 से 30 सीट तक के वाहन के लिए 50 से 63 रुपये, डीलक्स पुशबैक (दो बाई दो) का 60 से बढ़ाकर 76 रुपये, एसी वाहन का किराया 70 रुपये से बढ़ाकर 89 रुपये प्रतिकिमी कर दिया गया है। वहीं 31 से 45 सीट वाली साधारण बस का किराया 60 से 76 रुपये है।

डीलक्स पुशबैक का 65 से 83 और एसी बस का किराया 75 से बढ़ाकर 95 रुपये किया गया है। हालांकि यात्रा मार्ग की बस-ट्रैवलर आदि के प्रतीक्षा भाड़े में किइस भी तरह का इजाफा नहीं किया गया है। एसटीए ने इसे रोजाना 3500 रुपये से सात हजार रुपये तक ही रखा है।

इस अनुपात में बढ़ाया गया है किराया

बस और टैक्सियों का किराए में 22 फीसदी की वृद्धि
चारधाम के लिए संचालित बसों के किराए में 27 फीसदी की बढ़ोतरी
ऑटो व तिपहिया वाहनों के किराए में 15-18 फीसदी की वृद्धि
माल भाड़े में लगभग 38 से 40 प्रतिशत का इजाफा

सामान्य बस किराया    वर्तमान   नया किराया

देहरादून से दिल्ली                360             442.80
देहरादून से लखनऊ              735             909
देहरादून से चंडीगढ़               295             362
देहरादून से हल्द्वानी             430             528
देहरादून से पिथौरागढ़           820             1008
देहरादून से टनकपुर              725               891
देहरादून से रानीखेत 600 738 (नोट: यह सामान्य बस का लगभग किराया है। रोडवेज इसमें 20 प्रतिशत का अतिरिक्त इजाफा कर सकता है।

Related News