Char Dham Yatra 2022: मार्ग में एक महिला समेत 4 बुजुर्ग श्रद्धालुओं की हार्टअटैक से मौत

img

उत्तराखंड। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बीते तीन मई से शुरू हो चुकी है। यात्रा शुरू होने के दो दिन के भीतर ही यमुनोत्री धाम के लिए जाते समय एक महिला सहित चार बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की हार्टअटैक से मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन इस बात की जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि चारों श्रद्धालुओं की मृत्यु जानकीचट्टी से यमुनोत्री मंदिर के बीच पैदल रास्ते में हुई है।

DEAD BODY

बताया जा रहा है कि देर शाम को यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहे 72 साल के रामयज्ञ तिवारी का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अधिकारी के मुताबिक रामयज्ञ तिवारी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के जयालपुर के रहने वाले थे। उनका निधन यात्रा मार्ग पर भडेलीगाड के पास हुआ जहां से उनके शव को राज्य आपदा प्रतिवादन बल की सहायता से जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि अन्य तीन श्रद्धालुओं का निधन मंगलवार को हुआ था जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर के अनिरुद्ध प्रसाद जायसवाल (65), राजस्थान के डूंगरपुर के कैलाश चौबीसा (63) और मध्य प्रदेश के जबलपुर की शकुन परिहार (63) के रूप में हुई है।

बता दें कि लगभग साढे़ दस हजार फीट से अधिक की उंचाई पर स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अक्षय तृतीया के दिन खोले गए थे। यमुना नदी के बाएं किनारे पर स्थित यमुनोत्री मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को छह किलोमीटर की चढ़ाई वाला पैदल रास्ता तय करना पडता है।

Related News