बुलंदशहर की सात सीटों पर बीजेपी की होगी अग्नि परीक्षा

img

बुलंदशहर की सात सीटों पर बीजेपी की होगी अग्नि परीक्षा

बुलंदशहर। वर्ष 2017 में बुलंदशहर की सभी सात सीटों पर भगवा लहराने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मौजूदा विधानसभा चुनाव में चार नये चेहरों के साथ अपना गढ़ बचाने की पुरजोर कोशिश कर रही है, हालांकि किसान आंदोलन,महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों के साथ ताल ठोक रहे विपक्षी दलों के सामने उसे कड़कड़ाती ठंड में पसीना बहाना पड़ रहा है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की सात सीटों शिकारपुर, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, अनूपशहर, स्याना, डिबाई और खुर्जा में 10 फरवरी को वोट डाले जायेंगे। महाभारत काल के दानवीर कर्ण की धरती बुलंदशहर चीनी मिट्टी के बर्तनों के लिये भी देश दुनिया में प्रसिद्ध है हालांकि यहां खेती किसानी एक प्रमुख व्यवसाय है।

Related News