उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए एक्शन मोड में बीजेपी, इस पार्टी के साथ किया गठबंधन

img

उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंका जा चूका है, ऐसे में हर पार्टी अपने दांव चलने शुरू कर दिए हैं. आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के गठबंधन का ऐलान शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्‍द्र प्रधान ने किया। उन्‍होंने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि भाजपा का निषाद पार्टी से गठबंधन हो चुका है।

इसके बाद अब यूपी चुनाव में भाजपा और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगी। अपना दल पहले से इस गठबंधन का हिस्‍सा है। वहीँ प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेन्‍द्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह के साथ निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष संजय निषाद भी मौजूद रहे। इसके अलावा यूपी सरकार के प्रवक्‍ता और मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की मौजूदगी भी रही।

आपको बता दें कि धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि चुनाव प्रभारी बनने के बाद तीन दिन से उत्‍तर प्रदेश में हूं। यहां 2022 में एक बार फिर भाजपा की जीत सुनिश्‍चित है। उन्‍होंने निषाद पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन की अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि इससे एनडीए के अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि अपना दल और कई अन्‍य सामाजिक संगठन भी हमारे साथ जुड़े हैं।

Related News