Akhilesh Yadav की बड़ी कार्रवाई, पूर्व MLC सहित इन 4 पदाधिकारियों को किया पार्टी से बाहर

img

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक्शन मोड में हैं। नेता विरोधी दल बनने को लेकर अखिलेश यादव के निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक तरफ जहाँ उत्साह का माहौल है, तो वहीँ सपा अध्यक्ष द्वारा लिए जा रहे फैसलों से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व एमएलसी सहित 4 पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासित कर दिया है।Akhilesh Yadav- Samajwadi Party

सपा ने एमएलसी चुनाव के दौरान गाजीपुर में पार्टी का विरोध करने वाले पदाधिकारी को बाहर का रास्ता दिखा कर बड़ा सन्देश दिया है। वहीं, पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। (Akhilesh Yadav)

समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, रमेश यादव, विजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर और उपेंद्र यादव को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने वाकायदा एक लेटर जारी कर इसके बारें में सूचना दी है। इन नेताओं पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्तता का आरोप लगाया गया है। (Akhilesh Yadav)

Akhilesh Yadav ने सड़क से लेकर सदन तक बीजेपी को घेरने की बनाई रणनीति, सपा अध्यक्ष ने उठाया बड़ा ये

Related News