अगले महीने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम भारत का करेगी दौरा, देखें पूरा शेड्यूल

img

साउथ अफ्रीका में फरवरी 2023 में होने वाले T20 वर्ल्डकप से पहले, गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की सीनियर महिला टीम दिसम्बर में पांच मैचों की T20 श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगी। BCCI ने बीते कल को मुंबई में दो स्थानों पर खेले जाने वाले पांच T20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया।

women's cricket team

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने बताया, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बीते कल को टीम इंडिया के आगामी सीनियर महिला ऑस्ट्रेलिया दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। भारत दिसम्बर के महीने में मुंबई में 5 T20 मैच खेलने के लिए तैयार है।”

पहले दो मैच डीवाई पाटिल ग्राउंड में खेले जाएंगे। जबकि शेष तीन क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।

पहला मैच 9 दिसम्बर को डीवाई नवी मुंबई में पाटिल स्टेडियम, जबकि दूसरा 11 दिसम्बर, 2022 को उसी स्थान पर निर्धारित है। तीसरा, चौथा और पांचवां मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में क्रमश: 14, 17 और 20 दिसम्बर को खेला जाएगा।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम और इंडिया की महिला टीम ने अब तक 24 T20 मैच खेले हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 18 और भारत ने छह मैच जीते हैं। महिला T20 वर्ल्डकप का पहला मैच 10 फरवरी, 2023 को केपटाउन के न्यूलैंड्स में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

Related News