अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, एक बार फिर BJP हासिल करेगी 300 के पार सीट

img

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासत तेज होती जा रही है। वही, विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी पूरे दमखम से तैयारी में लगी है। इसी कड़ी में आज गोरखपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। गृह मंत्री बोले, बीजेपी इतिहास को दोहराने जा रही है। एक बार फिर बीजेपी 300 के पार सीट लेकर जीत हासिल करेगी।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 2014 में जनता का आशीर्वाद मिला। 2014,2017,2019 में जनता का खूब आशीर्वाद मिला। जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है। योगी सरकार ने यूपी को माफियामुक्त किया है। यूपी के विकास से ही देश का विकास संभव है। शाह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, आज माफिया प्रदेश से बाहर या जेल में है या फिर माफिया सपा की लिस्ट में है। योगी सरकार ने जो कानून का राज स्थापित किया है। पीएम मोदी ने विकास योजनाएं लागू की है। हर गरीब को घर,बिजली,गैस सिलेंडर दिया।

अमित शाह ने कहा आज हर गरीब को मुफ्त इलाज,मुफ्त टीका दिया। केंद्र की योजनाओं में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी माफियाराज के लिए जाना जाता था। योगी सरकार ने माफियाओं को उनकी जगह पहुंचाया। योगी ने यूपी में सुशासन कायम किया है। हर गरीब के घर में सुविधाएं पहुंचाई गई। आजम, अतीक, मुख्तार सभी जेल में है। इंसेफ्लाइटिस बीमारी पर नियंत्रण पाया। 25 साल बाद यूपी में कानून का राज है। बीजेपी ही यूपी में सही विकास कर सकती है। जनता का आशीर्वाद,वोट,सहयोग मिलेगा।

Related News